*KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी पालन इकाई का किया निरीक्षण, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 9, 2026, 11:17 am Technology

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को ग्राम पिपलिया रुंडी स्थित राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) उद्यमिता विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित बकरी पालन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने इकाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर परियोजना के क्रियान्वयन तथा पशुपालन गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान हितग्राही पशुपालक गोपाल जाटव ने बताया कि उनके फार्म पर वर्तमान में लगभग 500 बकरियों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई है। इसके लिए 40 लाख रुपये का बैंक ऋण, 45 लाख रुपये का शासकीय अनुदान तथा 12 लाख रुपये का हितग्राही अंशदान स्वीकृत किया गया है। जाटव ने बताया, कि इस परियोजना से उन्हें प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है तथा पशुपालन के क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित हुए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चंद्रा ने परियोजना के संचालन,पशुओं के रखरखाव तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए शासन की स्वरोजगार एवं पशुपालन प्रोत्साहन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });