*KHABAR : सीबीएन का एक और बड़ा वार, कंटेनर ट्रक से 24.99 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 7, 2026, 5:56 pm Technology

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में एक कंटेनर ट्रक से 2,498.960 किलोग्राम (करीब 24.99 क्विंटल) अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चालक ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। ट्रक और बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीबीएन को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर का एक कंटेनर ट्रक भदेसर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर टीम ने 5 जुलाई की रात निगरानी शुरू की। संदिग्ध ट्रक को रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा। कार्रवाई के दौरान सीबीएन अधिकारियों ने एक राउंड फायर किया, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सुरक्षा कारणों से ट्रक को सीबीएन कार्यालय लाकर तलाशी ली गई, जहां कंटेनर में रखे 123 कट्टों से 2,498.960 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। सीबीएन ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और मादक पदार्थों की तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। एजेंसी ने आमजन से भी नशे की तस्करी से जुड़ी सूचना गोपनीय रूप से साझा करने की अपील की है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });