नीमच | मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत 04 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 07.07.2026 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते सीमखेडा फंटा महु नीमच हाईवे रोड पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर जाने वाला है मखबिर सूचना पर कार्यवाही करते सीमखेडा फंटा महु नीमच हाईवे रोड पर मंगलसिह पिता कुशालसिह निवासी सीमखेडा का पुलिस को देखकर हडबढाने लगा मौके पर बारिश होने से पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पर अग्रिम कार्यवाही करते आरोपी मंगलसिह पिता कुशालसिह के कब्जे वाली कैस्ट्रोल की हरे रंग की बाल्टी में भरा 04 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी मंगलसिह पिता कुशालसिह के विरुध्द अपराध पंजीबध्द किया गया जिसकी जाँच जारी है।
जप्ती :-
1-
केस्ट्रोल की हरे रंग की बाल्टी में भरा 04 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 2250000 रूपये
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है।