*KHABAR : 500 से ज्यादा रास्ता विवाद सुलझे, अब कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत; कलेक्टर बोले- सरकारी जमीन मुक्त कराने का अभियान जारी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 16, 2026, 4:19 pm Technology

नीमच जिले में रास्ता विवादों के समाधान को लेकर प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा में लंबे समय से बंद पड़े शासकीय रास्ते को खुलवाकर 12 किसानों को बड़ी राहत दी गई है। खेतों तक पहुंचने में आ रही परेशानी और कृषि कार्यों में हो रही बाधा को राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर दूर किया। इस पूरे मामले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बयान बेहद अहम है। उन्होंने एमपी 44 न्यूज को बड़ा बयान देते हुए बताया कि जिले में अब तक 500 से अधिक रास्ता विवादों का निराकरण किया जा चुका है। जमीन संबंधी विवादों के लिए विशेष समिति गठित की गई है, जो दोनों पक्षों को समझाइश देकर समाधान निकालती है। आवश्यकता पड़ने पर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई भी की जाती है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान भी लगातार जारी है और प्रशासन इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। कंजार्डा में सर्वे नंबर 1510, 1506, 1505, 1504, 1503 और 1502 सहित अन्य भूमि तक पहुंचने वाला शासकीय रास्ता गहरी खाई के कारण अवरुद्ध हो गया था। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने, कृषि यंत्र ले जाने और उपज के परिवहन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी की सहायता से खाई भरवाकर रास्ते को फिर से चालू कर दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से किसानों में संतोष है और इसे जिले में चल रहे रास्ता विवाद निवारण अभियान की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });