*KHABAR : सरवानिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता 02 किलो 745 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्कर गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 16, 2026, 6:18 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच राजेश व्यास, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी महोदय जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादोन के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ 02 किलो 745 ग्राम अफीम जप्त करने में चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद ने सफलता प्राप्त की है। दिनांक 16.07.2026 को पुलिस थाना जावद चौकी सरवानिया महाराज पर मुखबिर द्वारा एक बिना नंबर की टीवीएस कंपनी की मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम आंकली, मेलानखेड़ा तिराहे पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने नाकाबंदी की जाकर आरोपी के कब्जे से 02 किलो 745 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक बिना नंबर की टीवीएस कंपनी की मोटर साइकिल के चालक आरोपी शुभम पिता मदनलाल कीर उम्र 22 साल जाति कीर निवासी जाट मोहल्ला मोरवन जिला नीमच हा. मु. सावलिया जी राजस्थान के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम लाने ले जाने के स्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा कर अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले प्रकाश पिता कैशुराम गौड़ जाति बंजारा निवास लक्ष्मीपुरा मोरवन थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) को भी सह आरोपी बनाया गया है। बरामद मशरुकाः कुल मादक पदार्थ अफीमः 02 किलो 745 ग्राम वाहनः एक बिना नंबर की टीवीएस कंपनी की मोटर साइकिल एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल कुल अनुमानित मूल्यः लगभग 4,40,000 रुपये आरोपी: 1. शुभम पिता मदनलाल धीर उम्र 22 साल जाति धीर निवासी जाट मोहल्ला मोरवन जिला नीमच हा.मु. सावलिया जी राजस्थान 2. प्रकाश पिता कैशुराम गौड़ जाति बंजारा निवास लक्ष्मीपुरा मोरवन थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) सराहनीय भूमिका- पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });