*KHABAR : मनासा पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः नकबजनी (चोरी) का शातिर आरोपी गिरफ्तार, 4,00,000 रुपये का मशरूका बरामद, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 15, 2026, 4:43 pm Technology

नीमच | पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा ने मुस्तैदी दिखाते हुए नकबजनी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4,00,000 (चार लाख) रुपये मूल्य का मनुका जब्त किया है। घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05.07.2026 को दोपहर 02 बजे से 03.30 बजे के मध्य फरियादी के घर का ताला तोडकर 20,000 रुपये नगदी व सोने चांदी कि रकमे चोरी कर ले गये। सुचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 348/2026 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी: थाना प्रभारी मनासा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम तुफान पिता लालुराम गुर्जर निवासी टामोटी थाना कुकडेश्वर का होना बताया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने उक्त मकान में नकबजनी (चोरी) की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जप्त मशरूका (बरामदगी):- आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के आभुषण किमती करीब 4,00,000 रुपये (चार लाख रुपये) आंकी गई है। जप्त किए गए सामान में शामिल हैं: सराहनीय भूमिकाः- उक्त नकबजनी (चोरी) का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक तेज सिंह सिसोदीया, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, प्रधान आरक्षक 257 अकीब मेव, आर 569 अंकित जोशी, आर 638 ईश्वर चौहान, आर 631 पिकेंश मोगीया सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });