नीमच | एसपी राजेश व्यास द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम पर आयोजित कार्यक्रम में पदौन्नति प्राप्त सउनि एवं प्रधान आरक्षकों का किया सम्मान, पदौन्नत कर्मचारियों को बताये पदिय कर्तव्यों के दायित्व, दिलवाई नशामुक्ति अभियान संबंधी शपथ
पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिला नीमच के आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदौन्नत हुए पुलिस कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा पदौन्नति पाये कर्मचारियों को प्रमोशन की बधाई देते हुए पुलिस विभाग के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने की समझाईश देते हुए पदीप कर्तव्यों के दायित्वों के बारें में विस्तार से समझाईश दी गई।
उक्त कार्यक्रम के दौरान एसपी राजेश व्यास द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ जो दिनांक 15.07.26 से 30.07.26 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है के संबंध में प्रमोशन पाये लगभग 70 से अधिक कर्मचारियों को ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ अभियान का महत्व समझाते हुए उन्हे नशें के दूष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को नशामुक्ति की शपथ- ‘‘स्वयं भी नशे से रहेंगे दूर और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए करेंगे प्रेरित‘‘ दिलवाई गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी रेडियों निरीक्षक जितेन्द्र रघुवंशी सहित प्रमोशन पाये कर्मचारीगण उपस्थित रहें।