*KHABAR : रात 2 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश गंभीर घायल, गऊ सेवा दल की तत्परता से बची जान, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 17, 2026, 8:01 pm Technology

नीमच सिटी स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के समीप पुलिया के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद एक गोवंश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका अगला पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गऊ सेवा दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गोवंश को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद क्षेत्र के पार्षद रामचंद्र धनगर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नगर पालिका की गाड़ी की व्यवस्था कराई। गऊ सेवा दल के सहयोग से घायल गोवंश को सुरक्षित गऊ नंदी सेवा धाम गौशाला पहुंचाया गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। स्थानीय नागरिकों ने गऊ सेवा दल और पार्षद की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });