*KHABAR : नयागांव चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 45 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 17, 2026, 6:44 pm Technology

नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक एवं अन्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे नयागांव पुलिस द्वारा सीसीआई चौराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से आ रहा टाटा कंपनी का लाल रंग का ट्रक क्रमांक PB 65 BE 3879 पुलिस की नाकाबंदी देखकर तेज गति से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फोर्स की सहायता से ट्रक को रोककर उसकी जांच की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुलवंत सिंह पिता सुरेंद्र सिंह सिद्धू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मदनहेड़ी, थाना खरड़, जिला मोहाली (पंजाब) तथा क्लीनर ने अपना नाम अमरजीत सिंह पिता सुरमुख सिंह सिद्धू, उम्र 38 वर्ष, निवासी कुराली, थाना कुराली, जिला मोहाली (पंजाब) होना बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 2200 रुपये नगद, ट्रक का रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा क्लीनर के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। ट्रक के केबिन में रखे लाल-हरे रंग के तीन प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी लेने पर प्रत्येक कट्टे में 15-15 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। इस प्रकार कुल 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। ट्रक की बॉडी में रखे अन्य कट्टों में कॉपी-किताबें भरी हुई थीं। पुलिस ने 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, ट्रक क्रमांक PB 65 BE 3879 एवं दोनों मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });