*KHABAR : जावद तहसील में वर्षाकालीन कंट्रोल रूम के लिए संशोधित ड्यूटी आदेश जारी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 18, 2026, 7:37 pm Technology

नीमच। वर्षा ऋतु में संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जावद ने तहसील कार्यालय जावद में संचालित कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी में संशोधन करते हुए संशोधित आदेश जारी किए हैं। कंट्रोल रूम 15 अक्टूबर 2026 तक 24 घंटे संचालित रहेगा। जारी आदेश के अनुसार प्रथम पाली (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक) में घनश्‍याम मेघवाल मो. 9098452015, द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक) में दिनेश धाकड मो. 9340532918 एवं राजेन्‍द्र करवाडिया मो. 9993131747, जबकि तृतीय पाली (रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक) में नानालाल मोगिया मो. 9407229306 तथा शांतिलाल धाकड मो. 9425107624 रिजर्व दल के रूप में तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी ऑफिस कानूनगो नेपालसिंह राजपूत को बनाया गया है। किसी भी आपात स्थिति अथवा वर्षा संबंधी सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष 07420-232241 अथवा प्रभारी के मोबाइल 9229437585 पर दी जा सकती है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });