नीमच | मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ दिनांक 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में नशें के विरूद्व प्रतिदिन जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला नीमच में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ अभियान के अर्न्तगत पुुलिस थाना नीमच केंन्ट अन्तर्गत सांदीपनि शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान एवं थाना प्रीाारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा नशें के विरूद्व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशंे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित स्कुली छात्रों एवं स्कुल स्टॉफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कुली छात्र एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी क्रम में आज दिनांक 17.07.2026 को पुलिस थाना जावद अर्न्तगत बिरला सीमेन्ट फेक्ट्री खोर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उपखण्ड जावद हर्ष राठौर एवं थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर फेक्ट्री कर्मचारियों को नशंे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। सभी फेक्ट्री कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 300 की संख्या में फेक्ट्री कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलें के अन्य थाना क्षेत्रों में आज दिनांक 17.07.26 को पुलिस थाना जावद अर्न्तगत शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय जावद में उनि टी.आर. चौहान द्वारा, पुलिस थाना रतनगढ अर्न्तगत कन्या हायर सेकेण्डरी स्कुल रतनगढ में सउनि शेलेष सिंह, पुलिस थाना कुकड़ेश्वर अर्न्तगत शासकीय बालक हाई स्कुल पिपलिया घोटा में सउनि रामचन्द्र गौड़ द्वारा , पुलिस थाना रामपुरा अर्न्तगत कान्वेंट हायर सेकेण्डरी रामपुरा में सउनि पन्नालाल द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशंे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित स्कुली छात्रों एवं स्कुल स्टॉफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की ओर एक सार्थक कदम‘