*KHABAR : नारकोटिक्स विंग एवं जिला पुलिस बल के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 चलाया गया, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 18, 2026, 7:57 pm Technology

नीमच | मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ दिनांक 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में नशें के विरूद्व प्रतिदिन जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 18.07.2026 को जिला नीमच में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ अभियान के अर्न्तगत जिला पुलिस बल नीमच एवं नारकोटिक्स विंग नीमच के संयुक्त तत्वाधान में बस स्टेण्ड नीमच पर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजनों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं आमजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा नुक्कड़ नाटक को सराहा गया। दिनांक 18.07.2026 को पुलिस थाना रामपुरा के अर्न्तगत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में सउनि रामविलास द्वारा नशे के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा नशे के विरूद्ध जन जागरूकता रैली निकालकर नशंे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों का संदेश दिया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 18.07.2026 को पुलिस थाना नीमचकैण्ट अर्न्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा, पुलिस थाना नीमचसिटी अर्न्तगत पिनकेल स्कुल भरभड़िया रोड़ में उप निरीक्षक असलम पठान द्वारा, पुलिस थाना जावद अर्न्तगत समता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में सउनि किशन परिहार द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित स्कुली छात्रों एवं स्कुल स्टॉफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की ओर एक सार्थक कदम‘‘ जिलें के अन्य थाना क्षेत्रों में आज दिनांक 18.07.26 को पुलिस थाना बघाना अर्न्तगत रेल्वे स्टेशन नीमच में उप निरीक्षक आर.के. सिंघावत द्वारा, पुलिस थाना जावद अर्न्तगत कृषि उपज मण्डी जावद में सउनि लक्ष्मणसिंह द्वारा, थाना रतनगढ अर्न्तगत ग्राम बाण्दा एवं ग्राम झिरमिर में सउनि शेलेष सिंह द्वारा, पुलिस थाना सिंगोली अर्न्तगत कस्बा सिंगोली में प्रधान आरक्षक विशाल गंगवाल द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रमों एवं ग्राम चौपालों का आयोजन कर आमजनों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। आमजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। नीमच पुलिस की अपील - नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की ओर एक सार्थक कदम‘‘

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });