*KHABAR : चित्तौडगढ और नीमच पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में 01 वर्ष से फरार आरोपी पाॅच हजार के ईनामी तस्कर को गिरफतार करने में मिली सफलता, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 18, 2026, 8:28 pm Technology

मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद हर्ष राठौड के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागाॅव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में एक वर्ष से फरार आरोपी पाॅच हजार के ईनामी तस्कर को गिरफतार करने में मिली सफलता । राजस्थान पुलिस जिला चित्तौडगढ एवं म0प्र0 पुलिस जिला नीमच थाना जावद चौकी नयागाॅव की संयुक्त टीम के द्वारा पुलिस थाना जावद द्वारा अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में 01 वर्ष से फरार 05 हजार के ईनामी आरोपी किशन पिता भगवानलाल गाडरी, निवासी ग्राम सोमानिया (सुहानिया), थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस थाना जावद द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });