नीमच | मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरुरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड व गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, हेमलता अग्रवाल, अनु० अधिकारी पुलिस जावद, हर्ष राठौर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रतनगढ़ भुरालाल भाभर के नेतृत्व मे पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली बडी में मिली सफलता।
दिनांक 18.07.2026 को पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ पर दौराने वाहन चैकिंग नाकाबंदी में संदिग्ध वाहन से आरोपी देवेन्द्रसिह पिता लाखनसिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम रिछाचांदा थाना रिंगनोद जिला रतलाम म.प्र. के कब्जे वाली मारुति सुजुकी एस एक्स 4 कार क्रः एचआर 26 बीयु 3567 से 07 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो से कुल 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी देवेन्द्रसिह सोलंकी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही की जाकर थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपी :-
1- देवेन्द्रसिह पिता लाखनसिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम रिछाचांदा थाना रिंगनोद जिला रतलाम (गिरफ्तार)
जप्ती विवरण:-
1-कुल 07 प्लास्टिक के कट्टो में 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा
किमती 18,00,000/- रूपये लगभग
2-मारुति सुजुकी एस एक्स 4 कार क्रः एचआर 26 बीयु 3567 किमती 3,00,000/- रूपये
पुलिस टीम -
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक भुरालाल भाभर था०प्र० रतनगढ व पुलिस चौकी डीकेन की टीम का उल्लेखनीय व सराहनीय भूमिका रही