नीमच। यह बात सादगी अमित आशा श्री जी महाराज साहब ने कहीं वे जैन कालोनी स्थित राजेंद्र सूर्य आराधना भवन में
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी जैन मंदिर जैन कॉलोनी ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में बोल रही थी उन्होंने कहा कि मनुष्य संपत्ति बढ़ाने के लिए तो रात दिन जागृत रहता है लेकिन जहां धर्म की बात आती है तो वहां मनुष्य सजग नहीं रहता है। धर्म के प्रति हमारी आंख कब खुलेगी चिंतन का विषय है। हमारे अ हमारे पास पूरे विश्व का ज्ञान है जिसे एक को नहीं जाना उसने किसी को भी नहीं जाना जब तक हमारी आस्था को नहीं पहचानेंगे तब तक पूरे विश्व का ज्ञान अधूरा है हम शरीर को महत्व देते हैं हमने मन को महत्व दिया है हम अपने आप को कब किस ज्ञान में पहचानेंगे चिंतन का विषय है। मोक्ष तो सभी जाना चाहते हैं मोक्ष में अनंत आत्माएं मोक्ष गई है मनुष्य का संसार के प्रति लगाव के कारण धर्म छूट रहा है चिंतन का विषय है मृत्यु के बाद मानव की राख भी कोई महत्व नहीं होता है गाय के गोबर की राख का अपना अलग महत्व होता है। मनुष्य धन को ज्यादा महत्व देता है जब धर्म की बात आती है तो पीछे हट जाता है। शरीर को स्वस्थ करने के लाभकारी परिणाम के लिए डॉक्टर इंजेक्शन लगता है फिर भी हम भयभीत रहते हैं। रात को समझे बिना मित्र का भाव नहीं आता है हर आत्मा में भी वितराग बनने की योग्यता होती है। निर्धारित सही समय और आयु में धर्म-कर्म करना चाहिए तभी आत्मा का कल्याण हो सकता है आत्मा और शरीर अलग-अलग है इसे हम यदि समझ गए तो उसी दिन हमारे मोक्ष मार्ग खुल जाएगा। तपस्या और धर्म के पुरुषार्थ के बिना मोक्ष का मार्ग नहीं मिलता है 84 लाख योनि के बाद मनुष्य को उच्च कुल और जैन धर्म में जन्म लेने का सौभाग्य मिलता है।
श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर श्रीसंघ में चातुर्मास के लिए पधार रही परम पूज्य साध्वीजी मात्तहृदया श्री अमिपूर्णा श्रीजी मसा श्री अमीदर्शा श्रीजी मसा श्री अमी वर्षा श्रीजी मसा एवं नीमच की दो-दो बेटी मसा श्री मदुपूर्णा श्रीजी मसा एवं श्री जिनांगपूर्णा श्रीजी मसा आदि ठाणा 10 अभी धर्म रत्न पार्श्वनाथ जमुनिया कलां पहुंच गए थे। वे 18 जुलाई सुबह धर्मरत्न से विहार करके श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्रसूरी जैन मंदिर जैन कॉलोनी पर पधार गए थे। साध्वी जी मसा के प्रवचन शनिवार सुबह शंखेश्वर मंदिर उपाश्रय पर 9:15 बजे से हुए।
श्रीसंघ के सभी सदस्यों ने सुबह 9:15 बजे पूज्य साध्वी जी मसा के व्याख्यान में पधारकर दर्शन वंदन व आशीर्वाद ग्रहण का पुण्य का लाभ लिया । इस अवसर पर संघ पूजन संघवी राजमल सुशील कुमार राजेंद्र कुमार प्रशांत तन्मय जयवर्धन इवान डूंगरवाल परिवार द्वारा किया गया इस अवसर पर शंखेश्वर पारसनाथ राजेंद्र सूरी जैन मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल सचिव अरुण कोरिया चंद्रशेखर पामेचा अनिल सोनी, प्रेम प्रकाश जैन ,सुरेश पोरवाल एवं विजय छाजेड़
आदि समाज बंधु उपस्थित थे