*KHABAR : "खेल मैदान या निजी जमीन?" लेवड़ा में भड़का विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी जांच, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 21, 2026, 2:56 pm Technology

नीमच | कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम लेवड़ा और धनेरियाकला के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर गांव के खेल मैदान को बचाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का दावा है कि जिस भूमि को आज निजी जमीन बताया जा रहा है, वह वर्षों से गांव के सार्वजनिक उपयोग में रही है और बच्चों के खेल मैदान के रूप में पहचान रखती है। आवेदन में बताया गया कि वर्ष 1981 में ग्राम की शासकीय भूमि पर कुछ लोगों को पट्टे दिए गए थे। उस समय इन पट्टों को लेकर शिकायत होने पर तत्कालीन कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण किया था। ग्रामीणों का दावा है कि निरीक्षण के बाद संबंधित पट्टे निरस्त कर दिए गए थे और भूमि को रहवासी उपयोग की श्रेणी में माना गया था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 1989-90 के बंदोबस्त के दौरान उक्त भूमि का नया खसरा नंबर दर्ज कर निजी खातेदारी कायम कर दी गई। उनका आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया संदिग्ध परिस्थितियों में हुई और अब उसी आधार पर कुछ लोग जमीन पर अपना स्वामित्व जता रहे हैं। आवेदन में विशेष रूप से आरोप लगाया गया है कि गांव के एकमात्र खेल मैदान पर हाल ही में जुताई कर दी गई, जिससे मैदान की मूल स्थिति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर वर्षों से क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेल गतिविधियां संचालित होती रही हैं। इसके अलावा शादी-विवाह, भौसर और सामाजिक कार्यक्रम भी यहीं आयोजित किए जाते रहे हैं

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });