*KHABAR : सांदीपनि स्कूल में पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान: विद्यार्थियों ने बनाई ‘No Drugs’ की मानव श्रृंखला, ली नशा मुक्ति की शपथ, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 22, 2026, 8:05 pm Technology

​नीमच। ​मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ (15 से 30 जुलाई) के तहत बुधवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय मनासा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।​SP व्यास ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाकर भय व चिंता में धकेलता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि यदि कोई उन्हें नशे के लिए उकसाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही युवाओं को खेलकूद से जुड़ने की प्रेरणा दी।मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश ​कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने "No Drugs" आकार में एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई और समाज को नशामुक्त करने का संकल्प लिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी छात्रों व शिक्षकों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।​ये रहे मौजूद,​इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) साबेरा अंसारी, मनासा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक सपना राठौर, विद्यालय का शिक्षक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ​नीमच पुलिस की अपील: नशे के खिलाफ इस जन-आंदोलन से जुड़ें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही एक स्वस्थ, नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });