*KHABAR : 54.6 ग्राम MD, 5 किलो डोडाचूरा और देशी पिस्टल बरामद, सात नामजद, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 22, 2026, 5:21 pm Technology

नीमच | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'नशे से दूरी, है जरूरी 2.0' अभियान के तहत बघाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनेरिया कला-आरणिया फंटा क्षेत्र में नाकाबंदी कर फिरोज पिता शब्बीर मुसलमान निवासी नाका नंबर-4 बघाना और अमन पिता अब्दुल सत्तार उर्फ सादिक निवासी जाकिर गली बघाना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP44MR2346 बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस जांच में इस मामले में हमीद उर्फ चन्नु निवासी नाका नंबर-4 बघाना, इल्लु उर्फ इमरान निवासी सादड़ी रोड बघाना, कासम कुरेशी निवासी पुलिस चौकी के पीछे बघाना, रिहान पठान निवासी चांदमल गैरेज के पीछे नाका नंबर-4 बघाना, सोहेल निवासी प्रतापगढ़, बाबू उर्फ समीर निवासी स्कीम नंबर-8 बघाना तथा सलाम उर्फ गागू निवासी पेंच के सामने बघाना को भी सह आरोपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 15, 22, 29 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूरे नेटवर्क, मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बघाना पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });