नीमच/जावद। नीमच-जावद मार्ग से करीब 12 किलोमीटर दूर आस्था के प्रमुख केंद्र एवं लकवा रोग से आरोग्य लाभ की मान्यता वाले महामाया खेड़ा माता जी मंदिर में आज करीब पांच महीने बाद भंडार खोला गया। भंडार से कुल 10 लाख 33 हजार 510 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
भंडार खोलने के दौरान समिति अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, सचिव वीरम सिंह, पटवारी सहित समिति सदस्य कोमल सिंह, तेज सिंह, नेपाल सिंह निपानिया, कैलाश प्रजापत, राजेश लाइनमैन, घनश्याम राठौर, आत्माराम सुधार और टिकट सिंह सेमली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भंडार से प्राप्त राशि की जानकारी कार्यालय मंत्री मुन्नालाल राव मोदी द्वारा दी गई। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है और यहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन एवं आरोग्य लाभ की मान्यता के चलते पहुंचते हैं।