नीमच | पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में लगातार यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एक नाबालिग बालक स्कूटी चलाते हुए पाया गया, जिसे पुलिस द्वारा रोककर आवश्यक पूछताछ की गई। नाबालिग द्वारा वाहन संचालन किए जाने पर उसे थाना लाया गया तथा उसके माता-पिता/अभिभावकों को थाने पर बुलाया गया। मौके पर उन्हें यातायात नियमों एवं नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर समझाइश दी गई। साथ ही, पुलिस अधीक्षक राजेश जी व्यास के द्वारा नाबालिक बच्चों के द्वारा जो वाहन चलाए जा रहे हैं इस पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश किया गया कि जो भी नाबालिक बच्चा वाहन चलाते पाया जाता है उसके माता-पिता के विरुद्ध प्रकरण तैयार करके माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए । इसी के तारतम में में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार सोनू बडगूजर एवं यातायात टीम द्वाराआज दिनांक को एक नाबालिक बच्चा मोटरसाइकिल चलाते पाया गया। संबंधित माता-पिता/अभिभावकों के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार किया गया जो की माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने हेतु न दें एवं यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।