भोपाल - राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संभाग महासचिव रोहित नरवाले ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया कैबिनेट मंत्री दर्जा से संचनालय नगरीय प्रशासन आयोग कार्यालय भोपाल में भेंट कर सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान, अधिकार पर महत्वपूर्ण चर्चा की अध्यक्ष करोसिया ने कहा म,प्र सफाई आयोग का अध्यक्ष होने के नाते मेरा लक्ष्य स्वच्छताकर्मियों की समस्याओं के समाधान , उनकी गरिमा और सामाजिक न्याय को मजबूत बनाना है इस अवसर पर विष्णु भारती, सफाई कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्त जानकारी संभाग मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र घेंघट ने दी