*KHABAR : "देशभर में गूंजा नीमच का नाम, स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के भव्यादित्य सिंह राठौर ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक", पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 10, 2026, 7:14 pm Technology

नीमच। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया द्वारा बेंगलुरु में 8 से 10 जून 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के होनहार पैरा तैराक भव्यादित्य सिंह चंद्रपाल सिंह राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बैकस्ट्रोक एवं 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश एवं नीमच जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। देशभर से आए प्रतिभाशाली पैरा तैराकों के बीच भव्यादित्य ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया, बल्कि जिले के खेल जगत में भी उत्साह की नई लहर पैदा कर दी है। भव्यादित्य की इस सफलता के पीछे उनके मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी तथा मोटिवेटर राकेश कोठारी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रेरणा रही है। वहीं उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में कोच आयुष गौड़, निलेश घावरी, सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादौन, अभिषेक अहीर एवं रोहित अहीर का विशेष योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर परिजनों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भव्यादित्य को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भव्यादित्य सिंह राठौर की यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया जा सकता है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });