KHABAR: उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की तैयारी, उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्टेशन, मक्सी-नागदा स्टेशन का होगा रेनोवेशन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 9, 2025, 1:50 pm Technology

उज्जैन - उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर रेलवे और प्रशासन ने महत्वपूर्ण बैठक की। प्रशासनिक संकुल स्थित कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआरएम अश्विन कुमार और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। सिंहस्थ के दौरान रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। इनके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जाएंगे। मक्सी और नागदा रेलवे स्टेशन का विशेष उन्नयन किया जाएगा। इन स्टेशनों से सिंहस्थ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए नईखेड़ी और पिंगलेश्वर स्टेशन का उपयोग किया जाएगा। बाहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन स्टेशन और एक अन्य स्टेशन निर्धारित किया जाएगा। विक्रम नगर और चिंतामण रेलवे स्टेशन को आपातकालीन निकासी के लिए रिजर्व स्टेशन बनाया जाएगा। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। यहां फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी होगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग और एमपीआरडीसी द्वारा प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज की अनुमति पर भी चर्चा हुई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });