BREAKING NEWS : नीमच गुप्ता हॉस्पिटल में महिला ने इलाज के दौरान तोडा दम, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप कहा - डॉक्टर ने पहले ऑपरेशन की बोला भर्ती कराने के बाद जब किया ऑपरेशन तो बहार आकर बोले आई ऍम सॉरी, हॉस्पिटल में हगामा, सिटी थाना पुलिस पहुंची मोके पर, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 20, 2024, 9:45 pm Technology

नीमच। शहर के नामी हॉस्पिटल गुप्ता नर्सिंग होम में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए। और हॉस्पिटल में जमकर हगामा किया। सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार झाबुआ जिले की मनीषा पति महेश सोलंकी उम्र लगभग 18 वर्ष पति पत्नी राजस्थान के बांगेरा घाटे में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान महिला के पेट में दर्द हुआ तो उसे उपचार के लिए नीमच के गुप्ता अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद अपेंडिक्स ऑपरेशन की बात कहीं। शनिवार शाम को 7 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। भर्ती होने के बाद डॉक्टर ने कहा कि सुबह 7 से 8 बजे महिला का ऑपरेशन होगा लेकिन दिनभर महिला का ऑपरेशन नहीं हुआ, डॉक्टर टालम टोल करते रहे और शाम को 5 बजे ऑपरेशन के लिए महिला को लेकर गए। 6 बजे जब महिला को ऑपरेशन थिएटर से बाहर ले गए तो उसके 15 मिनट बाद डॉक्टर ने बोला कि महिला की मौत हो गई। वही परिजनों ने हंगामा करते हुए शव लेने से मना कर दिया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });