BIG_NEWS : बेटी बोली- ताऊजी ने पापा को गोली मारी, 5 साल की मासूम की गवाही से खुला हत्या का राज, परिजन ने हादसा बताया था, पढ़े खबर

MP44NEWS August 4, 2024, 12:58 pm Technology

27 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। भाई और मां-बाप ने इसे हादसा बताया। कहा- बंदूक साफ करने के दौरान गोली चल गई थी। पत्नी ने बात मान ली। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया। कुछ महीने बाद 5 साल की बेटी ने मां को बताया कि पापा को ताऊजी ने गोली मारी थी। बेटी उस वक्त पिता के साथ ही मौजूद थी। एक अन्य व्यक्ति ने भी इस बात को कन्फर्म किया। यह जानने के बाद पत्नी थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने शिकायत अनसुनी कर दी। आखिरकार, पत्नी ने कोर्ट में परिवाद (प्राइवेट कंप्लेंट) दायर कर दिया। गवाह-सबूतों को देखने के बाद कोर्ट ने भी माना कि ये हादसा नहीं था। गोली मारकर हत्या की गई थी। यह भी खुलासा हुआ कि भाइयों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद था। 15 जुलाई 2024 को कोर्ट ने जेठ, देवर, सास-ससुर, ननदोई आदि के खिलाफ हत्या का केस चलाने के आदेश दे दिए। मृतक की पत्नी और बच्ची से बातचीत की, जिनकी लड़ाई से हादसे का मामला हत्या में तब्दील हो पाया। जानिए क्या था मामला... 9 अगस्त 2020 को इंदौर के तेजाजी नगर में राहुल पटेल के भाई दीपक की 9 महीने की बेटी का सूरज और मूल पूजन का कार्यक्रम था। शाम 5 बजे तक मेहमान खाना खाकर चले गए। रात 9 बजे घर के बाहर पटाखे जैसी आवाज आई। राहुल की पत्नी रंजीता सास के साथ घर के अंदर थी। बाहर देखा तो पति राहुल घायल पड़े मिले। फर्श पर खून था। हालात देखकर रंजीता बेहोश हो गई। जेठ रोहित पटेल, देवर दीपक पटेल, दुकान का नौकर देवराज राजपूत, ननदोई संतोष चंदेल घायल राहुल को इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल ले गए। अगले दिन 10 अगस्त को राहुल की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बंदूक साफ करने के दौरान हादसा हुआ और राहुल को गोली लग गई। पहले गिड़गिड़ाए, फिर धमकी दी घटना के कुछ महीने बाद राहुल की 5 साल की बेटी तनवी ने मां रंजीता को बताया- पापा को ताऊजी रोहित पटेल ने गोली मारी थी। सुनकर रंजीता दंग रह गई। उसी समय रंजीता ने सास सोरन बाई, ससुर हरिओम, जेठ रोहित, देवर दीपक, ननदोई संतोष और ननद रीता से इस बारे में पूछताछ की। आनाकानी करने के बाद ससुराल वालों ने माना कि रोहित की हत्या हुई है। लेकिन यह भी कहा कि एक बेटा खो चुके हैं, दूसरा बेटा भी जेल चला जाएगा। घर बर्बाद हो जाएगा। फिर रंजीता को धमकी दी कि शिकायत की तो तुझे दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल देंगे। रंजीता ने तेजाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं की गई तो 2 मार्च 2022 को कोर्ट में परिवाद लगाया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });