इंदौर- में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी (NHLML) के कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार देर रात डेढ़ बजे की है। सुसाइड से पहले उसने शादी का सूट पहना और वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसी सूट की टाई का फंदा बनाकर झूल गया। लाश को सबसे पहले भाई ने देखा और अनुराग को अस्पताल लेकर गए। लसूड़िया पुलिस ने बताया 30 साल का अनुराग बद्रीलाल धारसिया NHAI की कंपनी NHLML के इंदौर ऑफिस में पर्सनल असिस्टेंट के पद पर था। वह स्कीम नंबर 78 रहता था। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि गुरुवार को अनुराग अपनी ससुराल उज्जैन गया था। वहां से शाम को इंदौर लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। अनुराग की शादी चार साल पहले हुई थी। पिछले साल से पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही है। पत्नी की शिकायत पर उज्जैन महिला थाने में अनुराग को तलब किया गया था। वहां से लौटने के बाद ही उसने अपनी जान दी।