BIG_NEWS : प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा, अब आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े खबर

MP44NEWS November 13, 2024, 11:32 am Technology

मंदसौर - शहर के सुवासरा थाना पुलिस ने 27 अक्टूबर को हुई एक हत्या का मंगलवार को परदाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी और साथी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सुवासरा थाना टीआई कमलेश प्रजापति के मुताबिक 27 अक्टूबर को तरनोद निवासी निरज सिंह पिता बगदुसिंह की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। जिसके पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम करवाया। जिसके रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पत्नी के प्रेमी ने की हत्या पुलिस ने मृतक के परिजनों सहित गांव के लोगों से बयान लिए। इसमें गांव के ही राजेन्द्रसिंह पिता हरपालसिंह सौंधिया राजपुत (27) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक निरज की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। निरज को इसका पता चला तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार इसके बाद प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी राजेन्द्र सिंह ने अपने दोस्त प्रधान सिंह पिता बालु सिंह सौंधिया (24) निवासी निपानिया थाना शामगढ को अपने साथ शामिल किया। दोनों कार से नीरज को अपने साथ ले गए। रास्ते में नीरज का गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने लाश को एक खेत मे फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी राजेन्द्र सिंह और उसके साथी प्रधान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });