KHABAR: महावीर जन्मकल्याणक पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 11, 2025, 1:39 pm Technology

नीमच - महावीर जयंती के पावन उपलक्ष्य में बच्चों की धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम होती है। प्रतियोगिताओं में बच्चे हार कर जितना सीखते हैं और अपने आत्म विश्वास को मजबूत बनाते हैं। यही आत्मविश्वास बच्चों को भविष्य में समाज में प्रगति करते समय आने वाली कठिनाइयों में संघर्ष के दोरान सशक्त माध्यम होता है। यह बात न्यायाधीश कुलदीप जैन ने कही ।वे दिगंबर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के पावन उपलक्ष्य में दिगंबर जैन मांगलिक भवन परिसर में रात्रि कोआयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि समाज में सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक प्रतियोगिताएं सामाजिक एकता का परिचायक होती है। धार्मिक पाठशाला से संस्कारों का विकास होता है और संस्कारों से ही संस्कारवान नागरिक का निर्माण होता है और संस्कारवान नागरिक ही संस्कारित राष्ट्र का प्रमुख आधार होता है। संस्कारीत राष्ट्र ही विकसित राष्ट्र बनता है। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन विनायका जैन ब्रोकर्स ने कहा कि महावीर स्वामी के जीव दया और अहिंसा के उपदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक प्रतियोगिताएं सशक्त माध्यम है। महावीर के उपदेशों पर चलकर विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में मंच पर सुशील अजमेरा, सीनियर सिटीजन ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती आभा विनायका, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष महेंद्र पाटनी ,जिनागम ग्रुप के अध्यक्ष सचिन पाटनी ,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चमेली शाह व श्रीमती ललिता कुलदीप जैन भी उपस्थित थे। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स एवं मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि सकल जैन समाज के कार्यक्रम दिगंबर जैन मांगलिक भवन में महावीर जयंती के पावन उपलक्ष्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा आयोजित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक ,सामाजिक प्रतियोगिताओं में 56 बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दिगंबर जैन समाज धार्मिक पाठशाला समिति द्वारा भी विभिन्न परीक्षा, गायन नृत्य विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 71 बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। महावीर जन्म कल्याणक की पावन श्रृंखला में णमोकार मंत्र पाठ सुबह 8 से 9.30 बजे तक मिडिल स्कूल ग्राउंड में, प्रभातफेरी ,रथयात्रा सुबह मंदिर जी से तथा धर्मसभा के बाद रथयात्रा में पुरुष वर्ग शुद्ध धोती दुपट्टे पहनकर वेदी जी को उठाने का सौभाग्य प्राप्त किया ।इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा वेस्ट से बेस्ट व चौकी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंदिर जी पाठशाला समिति द्वारा महावीर जीवन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पाठशाला के धवल सागर ग्रुप(मौखिक) और विशाल सागर ग्रुप(लिखित) मंदिर जी में बच्चों की डांस प्रतियोगिता और भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई । जन्म कल्याण की पावन श्रृंखला में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा मांगलिक भवन में चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए ।इस अवसर पर नन्हे बालक हर्षिल बाकलीवाल ने प्राकृत भाषा में याद किया हुआ वर्धमान स्तुति प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मोनिका विनायका ने मंगलाचरण से किया। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः रेखा बज, अनु बाकलीवाल,प्रियंका विशाल जैन ने संयुक्त रूप से किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });