KHABAR: 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 12, 2025, 3:54 pm Technology

भोपाल - क्रमांक एफ 3-8/2024/1/4 भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली के कार्यालयीन ज्ञापन कमांक F.No.12/4/2020-JCA दिनांक 27 मार्च 2025 द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। भारत सरकार के उक्त ज्ञापन के अनुक्रम में परकाम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट), 1881 (1881 का कमांक-26) की धारा-25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार 12/04/25 (प्रदीप जैन) उप सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग पृ.क्र.: एफ 3-8/2024/1/4 भोपाल, दिनांक 12 अप्रैल, 2025 प्रतिलिपि 1. अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश ग्वालियर, 2. अध्यक्ष, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड / माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल, 3. शासन के समस्त विभाग, 4. महाधिवक्ता, मध्यप्रदेश जबलपुर, 5. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, राजभवन, भोपाल, 6. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल, 7. महालेखाकार, मध्यप्रदेश ग्वालियर/भोपाल, 8. समस्त विभागाध्यक्ष, मध्यप्रदेश, 9. समस्त संभागायुक्त, मध्यप्रदेश, 10. रजिस्ट्रार जनरल, उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश जबलपुर,

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });