KHABAR : समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने सपरिवार किए दर्शन, विशेष पूजा—अर्चना कर बालाजी महाराज को स्वर्ण जड़ित मुकुट व आंगी धारण करवाया,पढ़े खबर

April 13, 2025, 11:18 am Technology

नीमच। नीमच जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित बेंगू राजस्थान के समीप चमत्कारिक स्थान श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर पर शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित दूर—दराज के हजारों भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर सपरिवार बालाजी धाम पहुंचे। श्री अरोरा की तरफ से स्वर्ण जड़ित मुकुट व चांदी जड़ित आंगी(वागा) चमत्कारिक प्रतिमा पर धारण करवाया गया। श्री बानोड़ा बालाजी की प्रतिमा स्वर्ण—चांदी जड़ित आभूषणों से सुशोभित हो गई। आचार्य विक्रम शर्मा द्वारा विधि—विधान से पूजा—अर्चना अभिषेक कर बालाजी को आभूषण धारण करवाए। इस मौके पर समिति की तरफ से छप्पन भोग का आयोजन भी रखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर के साथ उनके सुपुत्र अरूल अरोरा, धर्मपत्नी मनीता, पुत्री परी विशेष पूजा—अर्चना में शामिल हुए। इस अनुपम भेंट को लेकर श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर के मुख्य गुरूजी कैलाश शर्मा व पुजारी प्रतिनिधि द्वारा अरूल अरोरा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। देश में प्रसिद्ध है श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर— चित्तोडगढ जिले के बेंगू के समीप स्थित श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर की ख्याति दूर—दूर तक फैली हुई है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ कई वर्षों से रामायण का अखंड पाठ निरंतर चल रहा है। श्रद्धालु यहाँ अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। कोसों दूर भक्त अगर बैठे—बैठे बालाजी से सच्चे मन से मुरादें मांग ले और वह पूरी हो जाती है। फिर उत्साह और उल्लास से मानता उतारने पहुंचते है। प्रतिमा इतनी चमत्कारिक है कि अच्छे भाव से दर्शन मात्र से ही भक्तों के बडे—बडे कष्ट दूर हो जाते है। हनुमान जन्मोत्सव पर इस विशेष दिन श्री बानोड़ा बालाजी के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त पहुंचते है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });