KHABAR: ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ पटवारी हुए शामिल, कमलनाथ नहीं पहुंचे, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 28, 2025, 3:29 pm Technology

ग्वालियर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने मैदान में शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह, विधायक सुरेश राजे, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद है। हालांकि, पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं पहुंचे है। इस कार्यक्रम में करीब 4 से 5 हजार लोग मौजूद है। मैदान में पांच हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि लगभग दो हजार लोग आसपास खड़े रह सकेंगे। तेज गर्मी को देखते हुए मैदान को पूरी तरह एयरकूल्ड बनाया गया है। 40 से अधिक बड़े कूलर लगाए गए हैं और पीने के ठंडे पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में 4 से 5 हजार लोग मौजूद है। जीतू पटवारी बोले- संविधान को बचाने ग्वालियर से शुरू होगा अभियान रैली से पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, संविधान बनाने में भूमिका निभाई, इसलिए उसकी रक्षा करना भी कांग्रेस की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा, "आज जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस इसका सबसे बड़ा संघर्ष कर रही है। देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, जो साफ संकेत है कि संविधान खतरे में है।" उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया है। शहरभर में कांग्रेस नेताओं के पोस्टर लगाए गए है। देशभर में 25 से 30 अप्रैल तक 'संविधान बचाओ रैली' कांग्रेस ने फैसला किया है कि 25 से 30 अप्रैल के बीच पूरे देश में "संविधान बचाओ रैलियां" आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत आज ग्वालियर से हो रही है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से रैलियां और जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। जिला और विधानसभा स्तर पर भी रैलियों का कार्यक्रम जिला स्तरीय रैलियां (3 से 10 मई): सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। विधानसभा स्तरीय रैलियां (11 से 17 मई): हर विधानसभा क्षेत्र में नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और आम लोगों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलेगा। घर-घर संपर्क अभियान (20 से 30 मई) 20 से 30 मई के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। विशेष जोर महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों के हनन जैसे मुद्दों पर रहेगा। साथ ही अभियान का प्रचार साहित्य वितरित किया जाएगा और सोशल मीडिया के जरिए भी संवाद को सशक्त बनाया जाएगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });