पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के चुनावी मंच पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा का दुपट्टा डालकर भाजपा में आने का ऐलान करने वाली बीना विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर चर्चा में हैं।
सागर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मंडल कार्यसमितियों की घोषणा की है। बीना नगर मंडल की कार्यसमिति में बीना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं निर्मला सप्रे को स्थाई आमंत्रित सदस्य बना दिया।
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और बीना नगर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय के दस्तखत से जारी की गई मंडल कार्यसमिति का पत्र ट्वीट कर सवाल उठाए हैं।
जिलाध्यक्ष बोले- मिस्टेक हो गई थी
बीना विधायक निर्मला सप्रे को बीजेपी की मंडल कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाने को लेकर दैनिक भास्कर ने सागर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सवाल पूछे।
सवाल- बीना विधायक निर्मला सप्रे को बीजेपी का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया है?
जवाब: नहीं बनाया।
सवाल- कांग्रेस के नेता आपके दस्तखत वाला पत्र सोशल मीडिया पर चला रहे हैं?
जवाब: नहीं, बनाया, मिस्टेक से आया होगा, उसमें सुधार करके, नई बनाकर डाली है आप उसे चेक कर लें।
निर्मला सप्रे को पहले बीना नगर मंडल कार्यसमिति में भाजपा का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया। बाद में नाम हटाकर दूसरी लिस्ट जारी की है।
निर्मला सप्रे को पहले बीना नगर मंडल कार्यसमिति में भाजपा का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया। बाद में नाम हटाकर दूसरी लिस्ट जारी की है।
पूर्व विधायक ने कहा-और कितने सबूत चाहिए
इधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और कितने सबूत चाहिए। उन्होंने पत्र शेयर करते हुए X पर लिखा कि क्या वह अब भी विधायक रह सकती हैं।