KHABAR: जिले में अब तक औसत 136.95 मि.मी. वर्षा दर्ज, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 21, 2025, 11:38 am Technology

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 136.95 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 28.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 118.6 मि.मी., जावद में 162 मि.मी., सिंगोली में 154.2 मि.मी. एवं मनासा में 133मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में एक मि.मी.जावद में 77 मि.मी. एवं मनासा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 21 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 14 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 21.6, जावद में 18, एवं सिंगोली में 16.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। मनासा में काई वर्ष दर्ज नही की गई ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });