*KHABAR : महिला समन्वय शाखा ने किया शस्त्र पूजन, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS October 3, 2025, 4:14 pm Technology

नीमच।विजयादशमी के अवसर पर गायत्री मंदिर में महिला समन्वय द्वारा 10 बजे शास्त्रपूजन का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उठो जवानों देश की वसुंधरा पुकारती पुकारती मां भारती गीत के साथ मीना मनावत ने किया।इसके पश्चात अतिथि को द्वारा मां भारती गायत्री माता पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।महिला समन्वय जिला संयोज़िका लक्ष्मी प्रेमाणी ने अतिथियों का परिचय मातृ शक्ति के बीच दिया। राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहीका सुधा महावर, गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा मंचासीन थी। सुधा महावर ने कहा शास्त्र और शास्त्र दोनों ही का अभ्यास हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है प्रत्येक मातृशक्ति को यह अभ्यास जरूर करना चाहिए। मंजुला शर्माने कार्यक्रम में शास्त्रों की पूजन का महत्व बताया की शास्त्र हमारी रक्षा करते हैं तो हमें उनका आदर श्रद्धा के साथ पूजन करना चाहिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग सह सेवा प्रमुख ज्योति खंडेलवाल वह राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाही का निर्मला अग्रवाल, राष्ट्र सेविका समिति की जिला सह कार्यवाही का विनीत भटनागर सेवा भारती सरिता कश्यप, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़, सुमन शर्मा, नगर तरुणी प्रमुख राष्ट्रीय सेविका समिति अनुष्का नरेला, महावीर इंटरनेशनल ग्रुप की अध्यक्ष रजिया अहमद, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रितु नागदा नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष ममता कान्हा सोनी, भारती व्यासज्योति बेस, नीता कवीश्वर, दिव्या लालवानी, जय चौबे उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन महिला समन्वय शाखा की सहसंयोजका ममता गर्ग द्वारा किया गया। आभार लक्ष्मी प्रेमाणी द्वारा व्यक्त किया गया

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });