*KHABAR : बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता धारा 137(2), 64(2) (एम) भा.न्या. सं. व ¾ पाँक्सो एक्ट मे 5000 रूपये के फरारी इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP 44 NEWS December 14, 2025, 6:55 pm Technology

पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल सर के द्वारा पुराने अपराधो के निकाल व फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु मे चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना राधैश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पर से अपराध मे इनामी अपहर्ता को दस्तयाब व आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता । घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 31.10.2025 को फरियादी भारत पिता सुखलाल पारदी उम्र 65 साल निवासी एकता कालोनी बघाना ने अपने जमाई मनीष पारदी, व अपनी लडकी जिनेश बाई के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मैं उक्त पते पर रहता हुं मेरा लडका विदोश जैसलमेर में काम करता है व उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है उसकी एक ही लडकी कटरिना है । जिसकी आधारकार्ड में जन्म दिनांक 01.01.2015 है लेकिन उम्र करीब 13 साल की होगी जो मेरे परिवार के साथ ही रहती है । कल दिनांक 30.10.2025 को शाम 07.30 बजे के लगभग दुकान पर जाने का बोलकर निकली थी जब कटरिना बहुत देर तक नही आई तो मैने मेरी पोती कटरिना की तलाश आस-पास कालोनी में की नही मिली तो अपने रिश्तेदारो में मंदसोर, सुवासरा,निंबाहेडा, मालखेडा, भादवा माता में तलाश किया जो नही मिली जो इस समय थाने पर आया हुं मेरी पोती को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बघाना जिला नीमच पर अपराध क्रमांक 339/2025 धारा 137(2) भा.न्या. सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दोराने विवेचना घटना दिनांक से ही अपराध की अपहर्ता कटरिना व अज्ञात आरोपी की तलाश करते अपहर्ता व अज्ञात आरोपी घटना दिनांक से ही फरार है । अपहर्ता व अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा 5000 रूपये की उदघोषणा जारी की गई है । दोराने विवेचना के पीडिता कटरिना को दस्तयाब कर प्रकरण मे धारा 64(2)(एम) बीएनएस व 3/4 पाँक्सो एक्ट का ईजाफा कर अर्जुन बागरी निवासी रेल्वे पुलिया के नीचे जावरा जिला रतलाम को आरोपी बनाया गया । आरोपी अर्जून उर्फ जिंगा उर्फ जिंगू पिता दलसुख जाति बागरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरवाडा थाना दन्धूका जिला बोराच काटियावाड गुजरात हाल मुकाम रेलवे फाटक जावरा पुलिया के नीचे झोपडी को दिनांक 14.12.2025 को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है । सराहनीय भुमिका:- निरी. राधेश्याम दांगी , उनि आर. के. सिंगावत, प्रआर. 103 मोनवीर सिंह, आर 630 ओमप्रकाश पारगी ,आर.493 कारूलाल गुर्जर , आरक्षक 492 राहूल चंदेल, आरक्षक 338 चेतनसिंह राणावत, आरक्षक 206 दीपेश काबरा,महिला आरक्षक 585 भावना सांवरिया व सायबर शाखा नीमच प्रधान आरक्षक 299 प्रदीप शिन्दे , आरक्षक 136 लाखनसिंह, आरक्षक 90 कुलदीप का सराहनीय योगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });