*KHABAR : सांसद खेल महोत्सव में बच्चे दिखा रहे अपनी खेल प्रतिभा, संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

December 16, 2025, 10:57 am Technology

मंदसौर-संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने पहुंचकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। खेल महोत्सव में सभी विद्यार्थी उत्साह के साथ भाग ले रहे है। सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन क्रमशः सरवानिया महाराज (जावद विधानसभा) रेवलीदृदेवली (नीमच), महागढ़ (मनासा), संजीत (मल्हारगढ़), नाहरगढ़ (सुवासरा) एवं असावती (जावरा) में किया गया। सांसद गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं और खेल भावना, फिटनेस और प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित एक बड़ा खेल आयोजन है, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसे आधुनिक और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जिला मंत्री शिवम् पुरोहित, जिलाध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, निलेश पाटीदार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शरदबाई मदनलाल धनगर, जनपद उपाध्यक्ष महेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, दिनेश अहीर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, जितेंद्रसिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह गौड़, भगवानसिंह शक्तावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत डांगी, अरुण भटनागर, महेश माली, शाहनवाज शेख, शांतिलाल गोवरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह देवड़ा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नागूलाल धनगर, महामंत्री विजय शर्मा, पवन जी जैन, घनश्याम जी वृत्तियां सहित प्रशासनिक अधिकारी, खेल शिक्षक स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });