नीमच। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संतोष चौपड़ा ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संतोष चौपड़ा ने उन्हें प्रभु श्रीराम का दुपट्टा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान संतोष चौपड़ा ने नीतिन नवीन को नीमच जिले की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने उन्हें नीमच आगमन का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। संतोष चौपड़ा ने कहा कि नीतिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को गति देगी। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भाजपा संगठन के भविष्य को लेकर उत्साहपूर्ण संदेश देखने को मिला