KHABAR : FIR कराने गई थी...पुलिस बोली-दिमाग में भूसा भरा है:महिला थाने से भगाया, दहेज उत्पीड़न और तांत्रिक विद्या की शिकायत लेकर पहुंची थी, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 4, 2026, 5:22 pm Technology

सीहोर के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और तांत्रिक विद्या जैसी शिकायत लेकर पहुंची एक नवविवाहिता को पुलिस स्टाफ ने सांत्वना देने के बजाय फटकार लगाई। थाना प्रभारी महिला निरीक्षक धनवंतरी ठाकुर ने FIR नहीं लिखी। थाने से भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है बरखेड़ा हसन गांव निवासी संगीता लोधी गुरुवार रात अपनी फरियाद लेकर महिला थाने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस कर्मियों ने पीड़िता से कहा, अभी टाइप करने वाला नहीं है और तुम्हारे दिमाग में भूसा भरा हुआ है। न्याय की उम्मीद लेकर आई महिला को थाने से दुर्व्यवहार कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।। संगीता ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, पति गोलू लोधी उस पर तांत्रिक विद्या का प्रयोग करता था और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। संगीता ने बताया- शादी के महज 3 दिन बाद ही ननद ने सोने की अंगूठी को पतली बताकर मायके से मोटी अंगूठी लाने का दबाव बनाया। सास-ससुर 2 लाख रुपए नकद और एक प्लॉट की मांग को लेकर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। महिला थाने में पीड़ित परिवार और पुलिस स्टाफ के बीच काफी देर तक बस हुई। दिसंबर 2024 में हुई थी शादी संगीता का विवाह 2 दिसंबर 2024 को विदिशा जिले के करेला निवासी गोलू लोधी के साथ हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब पौने तीन लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और फर्नीचर सहित भारी दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की लालच कम नहीं हुई और शादी के सत्कार को बहाना बनाकर मारपीट शुरू कर दी गई। थाने में बगैर पुलिस वर्दी के महिला परिजनों से बाद में आने को कह रही थी। वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल थाने के भीतर हुई इस बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक ओर सरकार महिला सुरक्षा और सुनवाई के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं सीहोर महिला थाने का यह रवैया सिस्टम की हकीकत बयां कर रहा है। पीड़िता ने अब वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });