KHABAR : महाकाल की शरण में एक्ट्रेस कावेरी प्रियम:बोली- तीन साल से आ रही हूं, भस्म आरती करते समय जो एनर्जी मिलती हैं वह अद्भुत, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 4, 2026, 12:05 pm Technology

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कावेरी प्रियम बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे वे आरती में शामिल हुईं और नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद कावेरी ने देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद कावेरी प्रियम ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार से मिलने वाली शक्ति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। “मैं पिछले तीन साल से लगातार यहां आ रही हूं। भस्म आरती के समय जो ऊर्जा महसूस होती है, वह अद्भुत है।” कावेरी प्रियम ने टीवी शो नागिन 2 में बीके किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ये रिश्ते हैं प्यार के में कुहू माहेश्वरी राजवंश और जिद्दी दिल माने ना में डॉ. मोनामी महाजन का किरदार निभाकर पहचान बनाई। फिल्मों में उन्होंने तिश्नगी से डेब्यू किया था।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });