*KHABAR : विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के प्रवास के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 4, 2026, 12:01 pm Technology

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का नीमच मंदसौर मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन के निमित्त मंदसौर में प्रवास हो रहा है जिसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत सभागार मंदसौर में रखी गई । जानकारी देते हुए नीमच जिला मंत्री कैलाश मालवीय, गोवर्धन सिंह व हेमंत बूलचंदानी ने बताया कि हिन्दू धर्म के मान बिन्दुओं की सुरक्षा करने के लिए विधर्मियो के षड्यंत्र जैसे लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद और धर्मांतरण के बड़े व्यापक षड्यंत्र को समाप्त करने के लिए हिंदू समाज को चिंतन करने की आवश्यकता है इसी चिंतन की दृष्टि से हमारे नीमच मंदसौर जिले का मन्दिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन मन्दसौर में आयोजित होने वाला है जिसमें विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता आलोक कुमार का पाथेय सबको प्राप्त होगा इस गरिमामय कार्यक्रम में नीमच मंदसौर जिले के सभी मंदिरो के संत गण, पुजारीगण, ट्रस्टियों को दिनांक 13 अप्रैल 2026, सोमवार समय प्रातः 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे, ऑडोटोरियम पी.जी. कॉलेज महू - नीमच रोड़, मन्दसौर पर आमंत्रित किया गया है। इसी विषय को लेकर योजना बनाने हेतु विशेष बैठक का आयोजन किया गया । बैठक को प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख दिलीप जैन, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने संबोधित किया । बैठक में विभाग अर्चक पुरोहित प्रमुख सत्यनारायण राठौर, जिला अध्यक्ष राजेश पाटीदार, उपाध्यक्ष पुष्पा भंडारी, संजय यादव, हरीश टेलर, जिला सह मंत्री राहुल पाटीदार, प्रतीक व्यास, अनिल धनगर, शंकर शर्मा, प्रियांश राजगुरु, गौरव शर्मा, कन्हैयालाल सोनगरा मौजूद रहे ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });