KHABAR : फेसबुक पर फ्रेंड बनी स्कॉटलैण्ड की महिला:गिफ्ट भेजने के नाम पर रिटायर्ड अफसर से 10.43 लाख ठगे, क्राइम ब्रांच ने ब्लॉक किये खाते, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44NEWS April 4, 2026, 4:05 pm Technology

इंदौर में एक सीनियर सिटीजन को फेसबुक पर 'विदेशी महिला' से दोस्ती भारी पड़ गई। विदेशी महिला बनकर बात करने वाले साइबर ठगों ने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर उनसे 10 लाख 43 हजार रुपए ठग लिए। मामले में एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक ओम विहार कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय अशोक कुमार (रिटायर्ड अधिकारी) को फेसबुक पर “डॉ. लिसा डेविस” नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। खुद को स्कॉटलैंड का बताने वाली महिला से बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई। कुछ समय बाद महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के पास दिल्ली एयरपोर्ट से कथित कस्टम अधिकारियों के फर्जी कॉल आने लगे। ठगों ने बताया कि पार्सल में डॉलर हैं, जिन्हें कन्वर्ट कराने के लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अलग-अलग कारण बताकर आरोपी लगातार पैसे मांगते रहे और इस तरह 10.43 लाख रुपए ठग लिए। जब लगातार पैसे मांगे जाने लगे तो पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने अपने बेटे को जानकारी दी। इसके बाद एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उन्हें ब्लॉक करा दिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें विदेश से गिफ्ट/पार्सल के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले कॉल से सतर्क रहें किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक की तुरंत शिकायत करें

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });