*KHABAR : इंदौर में दूसरी मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची:तैयार करने के बाद कमरे में छोड़ गई मां, खेलते-खेलते बच्ची रेलिंग तक पहुंच गई, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 5, 2026, 12:21 pm Technology

इंदौर में 2 साल की एक बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार शाम आजाद नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर की है। पुलिस के मुताबिक, पायल पिजा मोहन पिपलोदे को उसकी मां रीना ने तैयार किया था। इसके बाद मां बाथरूम में चली गई। इसी दौरान पायल खेलते हुए बालकनी में पहुंच गई और करीब दो फीट ऊंची रेलिंग से झांकने लगी। संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे नीचे गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बच्ची को देखा और उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, परिवार मूल रूप से सतवास के पास करखेड़ा गांव का रहने वाला है। पायल के पिता को इंदौर की एक कंपनी में नौकरी मिलने के बाद परिवार करीब 8 दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था। पायल की 9 साल की एक बहन और 5 साल का भाई गांव में दादा-दादी के पास रहते हैं। पिछले माह 5 मार्च को ही पायल 2 साल की हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक अन्य मामले में जूनी इंदौर इलाके में सीढ़ियों से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राजेश (50) पिता शंकर राव, निवासी जबरन कॉलोनी को शनिवार रात करीब 1 बजे परिजन घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने डॉक्टरों को बताया कि वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। परिवार के मुताबिक, राजेश सरिया बांधने का काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। जूनी इंदौर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });