मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 98वें दिन सुबह 7 बजे सभी श्रमदानी शिवना नदी के तट पर एकत्रित हुए और सफाई कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया । इस दौरान नदी के किनारों पर फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे को निकाला साथ ही साथ गाजर घास को उखाड़ अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया । नदी के भीतर जमा प्लास्टिक और लोगो द्वारा नदी में प्रवेश की गई तस्वीरों को भी निकालकर उचित स्थान पर एकत्रित किया गया । इस दौरान कुल 1 ट्रॉली कचरा नदी से निकाला गया । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने नगर की आम जनता से अपील की गई कि वे नदी में या उसके आसपास कचरा न डालें और न ही प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट को खुले में फेंकें । इससे जलचर जीवों को हानि तो पहुंचती ही है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 98वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत, बृजलाल बामनिया,बालकृष्ण पोरवाल,राकेश जैन पिंटू, पंकज जैन,अमलवाद गांव से कैलाश कुमावत महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया, भागवंती बामनिया,प्रमिला पंवार,वर्षा धोसरिया,अनुष्का खिंची,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़, विकास दशोरा,संजय नाहर,साबिर इलेक्ट्रिशियन,अजय सोनी,विश्वास दुबे,महेश गुप्ता, राजेश खिंची,आमीन खान,अकरम खान, शिवशंकर सोलंकी,राकेश सेन,ऋषिराज लाड़,प्रिंस सत्रावाला,अहद अली,गोपाल बंजारा आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।