*KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44NEWS April 10, 2026, 6:42 pm Technology

उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के द्वारा प्रेषित कार्यक्रमानुसार एवं राष्ट्रीय कार्यबल (NTF) के अंतर्गत अप्रैल 2026 माह में श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय में “हेल्दी हैबिट्स चैलेंज” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि हरित द्वारा छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में महाविद्यालय की लगभग 900 छात्राओं के ABHA कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया, जिससे छात्राओं को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। द्वितीय सप्ताह में “अनुभव साझा करें” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने हेल्दी हैबिट्स चैलेंज से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। साथ ही महाविद्यालय में एक मनोवैज्ञानिक परामर्श (Psychological Counseling) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एम.एस.डब्ल्यू. की व्याख्याता सिमरन बी द्वारा टीम गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास तथा तनाव प्रबंधन के विविध आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उक्त समस्त कार्यक्रमों में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन का होना भी अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाना चाहिए, जिससे वे अपने लक्ष्यों की सफलतापूर्वक प्राप्ति कर सकें। कार्यक्रम की संयोजक एवं NTF प्रभारी डॉ. हिना हरित ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय कार्यबल का उद्देश्य केवल जागरूकता का प्रसार करना नहीं, अपितु छात्राओं के जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना है। ‘हेल्दी हैबिट्स चैलेंज’ जैसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });