नीमच | सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद (मध्य भारत पश्चिम प्रांत) शाखा नीमच का सत्र 2026 -27 के लिए गठित नवीन पदाधिकारीयों का दायित्व ग्रहण समारोह आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को शाम 7:30 बजे से सीएस वी अग्रोहा भवन नीमच पर रखा गया है। नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल ,कोषाध्यक्ष संदीप दरक अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ नए सत्र के लिए शपथ लेंगे और दायित्व ग्रहण करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पावन सानिध्य मुख्य अतिथि के रुप में सुभाष जी पटेल पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी, नीमच , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम जी शर्मा अध्यक्ष भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान कोटा, विशिष्ट अतिथि नीमच क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह जी परिहार, स्वाति गौरव जी चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष, घनश्याम जी पोरवाल भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत अध्यक्ष, एवं रीजनल सचिव संपर्क प्रदीप चोपड़ा, जावद शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई