KHABAR :व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाया:परिजन बोले- कर्ज में था, मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 10, 2026, 3:31 pm Technology

मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र के धाकड़खेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम निवासी 50 वर्षीय उदयलाल पिता भंवरलाल धाकड़ द्वारा गुरुवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, उदयलाल को पहले परिजन सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां इलाज जारी है। उदयलाल के साले बाला शंकर ने बताया कि उन पर लगभग 2 से 3 लाख रुपये का कर्ज है, संभवतः इसी आर्थिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। वहीं, उदयलाल के भाई बालाशंकर धाकड़ ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके भाई ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही वे गांव पहुंचे और उदयलाल को तत्काल सीतामऊ अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि उदयलाल पर कर्ज जरूर था, लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });