KHABAR :नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी पालकों की भीड़ , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 10, 2026, 5:13 pm Technology

नीमच , शिक्षा विभाग नीमच द्वारा शासकीय उ.मा.वि.क्रं.-02, नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ आज बड़े उत्साह के साथ किया गया। मेले का उदघाटन कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अमन वैष्णव भी विशेष रूप से उपस्थित थे। पुस्तक मेले में कुल 15 दुकानदारों द्वारा शालाओं में प्रचलित सभी कक्षाओं की, गणवेश, पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर लगभग 20 प्रतिशत तथा स्टेशनरी सामग्री जैसे कॉपियां एवं रजिस्टर पर 50 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे पालकों एवं विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजानमल मांगरिया ने पालकों से अपील की है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर, इस अवसर का लाभ उठाएं। मेले के प्रथम दिवस ही लगभग 300 से अधिक पालकों ने पहुंचकर, रियायती दरों पर पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री क्रय की। यह पुस्तक मेला 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगामी दिनों में और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद हैं। स.क्र./588/52/मालवीय/फोटो

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });