KHABAR :नीमच में 3 दिवसीय राशि-रत्न एग्जिबिशन: कुंडली के आधार पर मिलेगा सही रत्न का सुझाव, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा की भी अपील , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 10, 2026, 1:33 pm Technology

नीमच में आर. आर. ज्वेलर्स द्वारा 3 दिवसीय “राशि-रत्न एग्जिबिशन एवं ज्योतिष शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह एग्जिबिशन 10 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। इस विशेष आयोजन में गो जेम्स गैलरी की ओर से सर्टिफाइड और ओरिजिनल रत्नों की बड़ी वैरायटी प्रदर्शित की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि देवास के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शर्मा द्वारा आधुनिक मशीन स्कैनर के माध्यम से कुंडली विश्लेषण कर यह बताया जा रहा है कि व्यक्ति को कौन-सा रत्न या मोती धारण करना चाहिए। बतौर अतिथि उपस्थित स्वाति चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर के लोगों के लिए उपयोगी साबित होते हैं। इससे लोगों को सही मार्गदर्शन मिलता है और वे वैज्ञानिक तरीके से अपनी समस्याओं का समाधान जान पाते हैं। दुकान संचालक रोहित गोयल ने कहा कि नीमच में इस तरह की एग्जिबिशन का आयोजन सराहनीय है। इससे स्थानीय लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो रही हैं। पंडित संजय शर्मा ने बताया कि आज के समय में सही रत्न का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। कुंडली के अनुसार रत्न धारण करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक स्कैनिंग तकनीक के माध्यम से सटीक सलाह दी जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });