KHABAR :रतलाम में बाइक सवार दंपती को ट्राले ने रौंदा:पति की मौत, पत्नी और 3 साल की बेटी घायल; चक्काजाम, डायल 112 में तोड़फोड़, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 9, 2026, 12:29 pm Technology

रतलाम-मंदसौर फोरलेन स्थित नामली थाना अंतर्गत कांडरवासा फंटा पर बुधवार शाम एक ट्राले ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति, पत्नी व 3 साल की बच्ची समेत सड़क पर जा गिरे। ट्राला पति को रौंदते हुए आगे निकल गया। जिससे पति की मौत हो गई। समय पर एंबुलेंस व डायल 112 के नहीं पहुचने पर लोगों ने रतलाम-मंदसौर फोरलेन घटनास्थल पर जाम लगा दिया। 112 डायल के पहुंचने पर गाड़ी पर पथराव कर कांच फोड़ दिया। भीड़ में पुलिसकर्मी के साथ धक्कामुक्की की गई। हादसा करीब शाम 4.20 बजे हुआ है। जिले के पिपलौदा के आक्यादेह निवासी पवन पिता राधेश्याम, पत्नी पूजा व तीन साल की बेटी रिया बुधवार सुबह गांव से रतलाम आए थे। यहां से दोपहर में गांव के लिए रवाना हुए। रतलाम से वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। कांडरवासा फंटे पर स्पीड ब्रेकर होने के कारण बाइक की स्पीड स्लो की। इसी दौरान पीछे से आए ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से तीनों नीचे सड़क पर अलग-अलग फेका गए। पवन को ट्राला रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन काफी देर कर कॉल नहीं लगा। 112 डायल की जगह लोग 100 डायल लगाते रहे। इस कारण पुलिस के भी घटनास्थल पर पहुंचने पर देर हुई। इस कारण लोगों ने रतलाम-मंदसौर फोरलेन घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पौन घंटे तक जाम रहा। बाद में सूचना मिलने पर 112 डायल पहुंची तो भीड़ में से किसी ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की कोशिश की। यहां तक डायल 112 के आगे का कांच भी फोड़ दिया। वाहन में आए पुलिसकर्मी के साथ भी धक्कामुक्की की गई। सूचना मिलते ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए। हादसे में 3 साल की बेटी को किसी प्रकार से कोई चोट नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर पौन घंटे में जाम खुलवाया। घटना के बाद 112 डायल के देरी से पहुंचने पर कुछ बाहरी लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव व मारपीट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग मंदसौर क्षेत्र के थे जो कि रतलाम से मंदसौर की तरफ जा रहे थे, उन लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस उन लोगों की जांच में भी जुटी है। नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। तोड़फोड़ करने वालों की भी तलाश की जा रही है। हादसे में पति की मौत हो गई। हादसे में पत्नी घायल हो गई है। जबकि तीन साल की बेटी को चोट नहीं आई है। डॉ. अभय ओहरी अपने वाहन से लेकर आए घायल दंपति को रतलाम के डॉ. अभय ओहरी अपने इनोवा वाहन से रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आए। डॉ. ओहरी किसी काम से कांडरवासा की तरफ जा रहे थे। तब रास्ते में देखा कि दुर्घटना हुई है। लोगों ने चक्काजाम भी कर रखा था। उन्होंने नामली थाने पर भी सूचना दी। पुलिस आने तक वह लोगों की मदद से घायलों को अपने वाहन में लेकर मेडिकल कॉलेज आए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });