*KHABAR :इंदौर निगम में 'वंदे मातरम' नहीं गाने पर हंगामा:रुबीना बोलीं-एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ; कांग्रेस पार्षद ने सिंधिया को 'गद्दार' कहा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 8, 2026, 5:55 pm Technology

इंदौर नगर निगम में मंगलवार को 8,455 करोड़ रुपए का बजट शोर-शराबे के बीच बहुमत से पारित किया गया। बजट चर्चा के दौरान पार्षद फौजिया शेख अलीम ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार किया। इससे भाजपा पार्षद भड़क गए और सभापति के आसन के पास नारेबाजी की। सदन में कुछ देर तक शोर-शराबा चलता रहा, जिससे कार्यवाही बाधित हुई। स्थिति संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए। सभापति के निर्देश पर कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उन्हें वह एक्ट दिखाया जाए, जिसमें ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य बताया गया हो। कुछ देर बाद वे खुद ही सदन से बाहर चली गईं। फौजिया ने कहा कि उनका धर्म इस्लाम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता। वहीं रुबीना इकबाल खान ने कहा कि अगर एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ। उनके बयान से सदन संवेदनशील हो गया। मामले पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ गाना व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई मामलों की जानकारी नहीं होती और सवाल पर वे जिम्मेदारी दूसरे विभागों पर डाल देते हैं। महापौर ने कहा कि सभी सवालों के जवाब सात दिन में दे दिए जाएंगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया जब राजू भदौरिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘गद्दार’ कहा। इस पर भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया और फिर सदन में हंगामा हुआ। विरोध के बाद भदौरिया ने माफी मांगी, जिसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। बजट पेश होने से पहले पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी थी। रुबीना ने कहा था कि खामेनेई को अमेरिका ने धोखे से शहीद किया। इस पर भाजपा पार्षदों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर विरोध जताया। रुबीना इकबाल बोलीं- ‘वंदे मातरम’ को लेकर गुंडागर्दी हो रही पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा कि बीजेपी पार्षद यह कह रहे थे कि यहां रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान गुंडागर्दी की जा रही थी और माहौल दबाव बनाने वाला था। कुरान ‘वंदे मातरम’ गाने की इजाजत नहीं देता है, इसलिए इसे लेकर जबरदस्ती करना गलत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने खामेनेई को धोखे से शहीद किया। इस मुद्दे को लेकर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। अगर विरोध किया जा रहा है, तो फिर ईरान से तेल और गैस क्यों ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ही कुएं खोदकर यहीं से तेल-गैस निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ मुस्लिमों को टारगेट कर कार्रवाई की जाती है और उनकी दुकानों को तोड़ा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में अध्यक्ष चुप रहते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते। माफी की मांग पर अड़े भाजपा पार्षद, सदन में गूंजे नारे भागीरथपुरा के लोगों को भी इस मुद्दे को लेकर सदन में लाया गया था। बताया गया कि कल दर्शक दीर्घा में मृतकों के फोटो वाले पोस्टर भी दिखाए गए थे। इस पर भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के इशारे पर हंगामा किया गया।घटना को लेकर भाजपा पार्षद चिंटू चौकसे से माफी की मांग पर अड़ गए। सदन में लगातार ‘माफी मांगो’ के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। सभापति मुन्नालाल बोले- हंगामे के बीच बहुमत से बजट पारित सभापति मुन्नालाल यादव ने कहा कि सदन में कई बार अमर्यादित बातें हो जाती हैं, लेकिन हंगामे की वजह से बजट पर ठीक से चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि लगातार शोर-शराबे के बीच बहुमत के आधार पर बजट पारित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के संबंध में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना गलत है, इसी कारण कांग्रेस पार्षद को सदन से बाहर किया गया। सदन में 'महापौर माफी मांगो' के गूंजे नारे नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि वे 1 लाख बार भागीरथपुरा के लोगों के साथ खड़े हैं। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद ‘महापौर माफी मांगो’ के नारे लगा रहे थे। वहीं भाजपा पार्षद ‘कांग्रेस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए विरोध जता रहे थे। वहीं भाजपा पार्षद भारत माता की जय कारे लगा रहे हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });